लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने विश्वास व्यक्त किया है कि अगले वर्ष संसद का शीतकालीन सत्र नये भवन में आयोजित किया जायेगा। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में ओम बिडला ने कहा कि नई इमारत का निर्माण कार्य अक्तूबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
संसद का नया भवन अक्टूबर 2022 का लक्ष्य रखा गया है। मुझे आशा है कि नवम्बर में जब सत्र शुरू होगा, हम नए भवन के अंदर संसद का सत्र चालू करेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नया भवन प्रौदयोगिकी और आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
सदनों के आग्रह पर, सरकार ने नए संसद भवन बनाने की स्वीकृति दी और नए टैक्नोलॉजी, नई तकनीकी, डीप बिल्डिंग को देखते हुए निश्चित रूप से नए भवन की आवश्यकता है और इसी आवश्यकता हो देखते हुए नया भवन बन रहा है।
संसद की कार्यवाही के डिजिटीकरण का उल्लेख करते हुए ओम बिडला ने कहा कि इसके लिए एक विशेष ऐप विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से संसद की कार्यवाही की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि 1854 से लेकर संसदीय कार्यवाही के रिकॉर्ड का डिजिटिकरण करने का काम जारी है।