रूस ने अफगानिस्तान से आतंकवाद के खतरों के प्रति आगाह किया है। वर्चुअल माध्यम से रूस के प्रभुत्व वाले राष्ट्रमण्डल के स्वतंत्र देशों के खुफिया प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यह बात कही। अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अफगानिस्तान में कई अंतर्राष्ट्रीय आतंकी गुट अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईएसआईएस आतंकी गुट के आतंकवादियों को इराक और सीरिया में अपनी कार्रवाइयों को अंजाम देने का अनुभव है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ये आतंकी गुट राष्ट्रमण्डल के स्वतंत्र देशों की सुरक्षा के लिए बडा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि रूस और इन देशों को अफगानिस्तान की सीमा की स्थिति पर बराबर नजर रखने और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
Related posts
-
धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक... -
FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में... -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत...