विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने बताया है कि आज देशभर के सभी केंद्रों में केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए साझा प्रवेश परीक्षा – सीयूईटी की शुरूआत हो गई है। ट्वीट संदेश में श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी संभव कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि एनटीए ने शिकायतों के निवारण के लिए एक विशेष ई-मेल आई.डी. भी बनाई है।
विषयों के संयोजन, माध्यम, प्रश्न पत्र के बारे में उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या का उल्लेख करते हुए अपनी शिकायतें cuetgrievance@nta.ac.in पर भेज सकते हैं। जगदीश कुमार ने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे परीक्षा के बारे में अद्यतन जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट देखते रहें।