राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दीपावली के पावन अवसर पर लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी

राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दीपावली के पावन अवसर पर लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति कोविंद ने कहा है कि दीपावली बुराई पर अच्‍छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक पर्व है।

उपराष्‍ट्रपति ने कहा है कि यह त्‍यौहार जीवन में उजाला, भाईचारा, समृद्धि और शांति लाता है। उन्होंने लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकाश पर्व पर प्रत्‍येक व्‍यक्ति के जीवन में प्रसन्‍नता, संपन्‍नता और सौभाग्य की कामना की है।

Related posts

Leave a Comment