राष्‍ट्रपति ने भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए नौ राज्‍य सचिवों और 68 जिला कलेक्‍टरों को भूमि सम्‍मान पुरस्‍कार प्रदान किए

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्‍ली में एक समारोह में 2023 के भूमि सम्‍मान पुरस्‍कार प्रदान किये। ये पुरस्‍कार डिजिटल इंडिया भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम के प्रमुख घटकों में उत्‍कृष्ट योगदान करने वाले नौ राज्‍य सचिवों और 68 जिला कलैक्‍टरों को प्रदान किये गए। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि भू-रिकॉर्डों के डिजिटलीकरण का देश के विकास में महत्‍वपूर्ण योगदान है। उन्‍होंने कहा कि इससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी और लोग सरकारी कार्यक्रमों का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि डिजिटल इंडिया देश में जीवन की गुणवत्‍ता बढाने में योगदान कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत की डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था का विस्‍तार हुआ है और आज दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में हो रहे हैं। इस अवसर पर असम, बिहार, छत्‍तीसगढ,गुजरात, झारखंड, मध्‍यप्रदेश, ओडिसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल को पुरस्‍कार दिये गए।

Related posts

Leave a Comment