राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में राजभवन में शाम चार बजे होगा। प्रदेश कांग्रेस समिति की बैठक आज दिन के दो बजे होगी और संबंधित निर्देश जारी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तीसरे कार्यकाल में पहला मंत्रिमंडल फेरबदल आज शाम होने जा रहा है। पिछले लगभग एक साल से कई बार मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाये गये, लेकिन यह बार-बार टलता रहा। सरकार द्वारा मंत्रियों की जो सूची जारी की गयी है, उनमें आठ नये चेहरे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके अलावा तीन राज्यमंत्रियों को पदोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाया जायेगा। चार विधायक राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को कैबिनेट में फिर जगह दी जा रही है। इन्हें पिछले साल सचिन पायलट के साथ सरकार के खिलाफ बगावती तेवर अपनाने के बाद मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। नये मंत्रियों में महिलाओं, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के विधायकों को प्राथमिकता दी गयी है।

Related posts

Leave a Comment