रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अथोरिटि होल्डिंग सील्ड पार्टिकुलर्स (AHSP) के संबंध में उद्योग अनुकूल सुधार लाने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अथोरिटि होल्डिंग सील्ड पार्टिकुलर्स (AHSP) के संबंध में उद्योग अनुकूल सुधार लाने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। AHSP वह प्राधिकरण है, जो रक्षा उत्पादों के संपूर्ण इतिहास और तकनीकी जानकारी को सामने लाने, उसके रख-रखाव, उन्नयन या उन्हें अप्रचलित घोषित करने के लिए जिम्मेदार होता है। अभी तक गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय रक्षा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों और निजी उद्योगों द्वारा विकसित रक्षा उत्पादों के लिए एएचएसपी था। मौजूदा प्रक्रिया के तहत उद्योगजगत को बदलते समय के अनुसार अपने उत्पादों और तकनीक में सुधार लाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए सरकार ने एएचएसपी की प्रक्रियाओं को उदार बनाने का फैसला किया है।

RM Shri @rajnathsingh has approved a proposal for bringing in industry-friendly reform related to Authority Holding Sealed Particulars (AHSP). This will be another significant step of the Government to further encourage Ease of Doing Business.https://t.co/cJSSJBvZ1X

— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) April 18, 2023

Related posts

Leave a Comment