रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया की राजधानी कुआलालम्‍पुर में आज HAL के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया की राजधानी कुआलालम्‍पुर में आज HAL के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड-एचएएल के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह क्षेत्रीय कार्यालय भारत और मलेशिया के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग को प्रोत्‍साहन देगा। यह कार्यालय दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र के साथ एचएएल की भागीदारी के केंद्र के रूप में काम करेगा।

रक्षामंत्री ने मलेशिया यात्रा के अंतिम दिन आज प्रवासी भारतीयों से बातचीत की। उन्‍होंने वसुधैव कुटुंबकम की भावना को रेखांकित करते हुए साझा समृद्धि के लिए निरंतर काम करने का आग्रह किया। एक अन्‍य कार्यक्रम में, राजनाथ सिंह ने मलेशिया के साथ भारत के गहरे और घनिष्ठ संबंधों की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा और कद बढ़ा है।

राजनाथ सिंह ने पेटलिंग जया में रामकृष्ण मिशन का भी दौरा किया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस प्रतिमा का अनावरण वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उन्होंने प्रतिष्ठित बाटू गुफा मंदिर परिसर का भी दौरा किया।

Related posts

Leave a Comment