यूक्रेन के सु‍मी से सभी भारतीय विद्यार्थी सुरक्षित निकाले गए: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे सभी भारतीय विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज एक ट्वीट में कहा कि भारत सूमी से सभी भारतीय विद्यार्थियों को बाहर निकालने में सक्षम रहा। उन्होंने कहा कि भारतीय विद्यार्थी इस समय पोल्टावा के रास्ते में हैं, जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिए रेलगाडियों में सवार होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को घर से लाने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानों की व्‍यवस्‍था की जा रही हैं।

Related posts

Leave a Comment