यमन में मारिब में हुए विस्फोटों में कम से कम आठ लोगों की मौत

यमन के मारिब में हुए विस्फोटों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मंत्री मुअम्मर अल-इरियानी ने एक ट्वीट में कहा है कि हौथि ने दो बैलिस्टिक मिसाइल और दो सशस्त्र ड्रोन दागे और मस्जिद, वाणिज्यिक केंद्र और महिला सुधार सुविधा के साथ-साथ घटनास्थल पर पहुंचने वाली एम्बुलेंस को भी निशाना बनाया।

उन्होंने बताया कि इन विस्‍फोटों में 27 लोग घायल भी हुए हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने स्थानीय टेलीविजन चैनल को बताया कि मिसाइलों ने रिहायशी इलाके और एक बाजार को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि दो ड्रोन दागे गए लेकिन एक को मार गिराया गया और दूसरा हवा में ही फट गया। इस महीने के शुरू में मारिब में हुए एक पेट्रोल पंप के पास हुए विस्फोट में कम से कम 17 लोग मारे गए थे।

Related posts

Leave a Comment