मौसम विभाग ने रविवार तक पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने रविवार तक पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

आकाशवाणी समाचार से बातचीत में, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पडने से मौसम की स्थिति में किसी प्रकार के बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

जो दिन का तापमान है वो धीरे-धीरे बढेगा। जैसे अगर दिल्‍ली की बात करे तो तापमान 26.2 है और मीनि‍मम टेमप्रेचर जो 11 डिग्री है जस्‍ट वन डिग्री बिलो नॉर्मल। पिछली बार का जो फरवरी जो अभी तक ऑलमोस्‍ट फोर्थ वीक में प्रवेश कर चुके है। तो फरवरी का जो तापमान है पिछले दो साल से काफी कम है। फरवरी 2022 और फरवरी 2023 में काफी हाई टेमप्रेचर चला था। इसकी वजह से उसका इफेक्‍ट एग्रीकल्‍चर के ऊपर।

Related posts

Leave a Comment