मौसम विभाग ने मुंबई में अगले दो से तीन दिनों तक मूसलाधार वर्षा होने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने मुंबई में अगले दो से तीन दिनों तक मूसलाधार वर्षा होने की संभावना व्यक्त की

मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में कल से तेज वर्षा हो रही है। दादर, परेल और सायन सहित कुछ अन्‍य स्‍थानों पर बारिश के कारण जलजमाव हुआ है। मुंबई नगर-निगम के अनुसार पूर्वी क्षेत्र में कल 69.86 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि पश्चिमी इलाके में 73.57 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। नगर-निगम ने बताया है कि मुंबई के धारावी में मनोहर कॉलेज के पास एक इमारत की दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गए। उन्‍हें सायन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने मुंबई और इससे सटे इलाकों में अगले दो से तीन दिन तक मूसलाधार वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

Related posts

Leave a Comment