मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और पूर्वी भागों में कल तक गरज के साथ वर्षा होने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी भागों में कल तक गरज के साथ वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। बंगाल की खाड़ी पर अगले दो-तीन दिन के दौरान मौसम आर्द्र रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तटवर्ती ओडिसा, रायल सीमा और केरल में आज मौसम उमस भरा रहने की संभावना है।

इघर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धूप खिली है। वायु गुणवत्ता स्तर आज सुबह मध्यम श्रेणी में रिकार्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 162 दर्ज किया गया।

Related posts

Leave a Comment