मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और मध्य भाग में मंगलवार तक ओले गिरने और तेज़ हवा के साथ वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और मध्य भाग में मंगलवार तक गरज-चमक के साथ ओले गिरने और तेज़ हवा के साथ वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने तेलंगाना के 20 जिलों में बुधवार तक आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि राज्‍य के कई भागों में मौसम के उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी।

Related posts

Leave a Comment