मौसम विभाग ने तमिलनाडु में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया, केरल के 7 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया, केरल के 7 जिलों में येलो अलर्ट

तमिलनाडु में उत्तर पूर्वी मानसून शुरू होने के मद्देनजर क्षेत्रीय मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी जिलों में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तमिलनाडु और केरल के पश्चिमी जिलों में 18 अक्‍टूबर तक बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए न जाने की सलाह दी गई है। पिछले दो दिनों में कन्याकुमारी में अधिकतम 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई। चेन्नई में बादल छाए हुए हैं तथा रुक-रुक कर मध्‍यम बारिश हो रही है, जिससे शहर का मौसम ठंडा हो गया है।

केरल के कई जिलों में लगातार बारिश जारी है। आज 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में अलग-अलग स्‍थानों पर घनघोर बारिश के आसार हैं। मछुआरों को लक्षद्वीप तट पर समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

Related posts

Leave a Comment