मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटवर्ती जिलों दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुप्पी में रेड अलर्ट, जबकि बेलगावी, धारवाड़, चित्रदुर्गा में ऑरेंज अलर्ट तथा चिकमंगलुरु, हासन और शिवमोगा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक के मौसम विभाग की निदेशक गीता अग्निहोत्री ने बताया कि राज्य में मानसून की वर्षा फिर से शुरू हो गई है और तटीय क्षेत्र में पिछले दो दिन से मूसलाधार वर्षा हो रही है। उन्होंने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून तटीय और मलनाद क्षेत्र में बहुत सक्रिय है। इससे राज्य में अगले दस दिनों में अच्छी मानसूनी बारिश होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। उन्होंने बताया कि कारवार क्षेत्र के तटीय इलाकों में आज 18 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। उत्तर कन्नड़ जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश से जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है। दक्षिण कन्नड़ में आज भी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों की मदद के लिए एक टीम का गठन किया है। मदद के लिए हेल्पलाइन नं. 1077 पर संपर्क करने को कहा गया है।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...