मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, पश्चिम बंगाल और ओडिसा के कुछ भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। देश के पूर्वात्तर क्षेत्र में अगले छह दिनों के दौरान पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिसा और बिहार में कल तक यह स्थिति बनी रहेगी। आंध्र प्रदेश में आज, तमिलनाडु, पद्दुचेरी और तेलंगाना में कल तथा महाराष्ट्र और केरल में इस महीने की 12 तारीख तक वर्षा और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तराखंड में अगले छह दिन तक हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...