मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के रन-ऑफ में मतदान जारी है और दो शीर्ष उम्मीदवारों के बीच कडा मुकाबला चल रहा है। चुनाव का पहला दौर नौ सितम्बर को हुआ था जिसमें किसी भी उम्मीदवार को अपेक्षित पचास प्रतिशत वोट नही मिल पाए थे। सत्तारूढ मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व कर रहे मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मौहम्मद सोलेह ने 39 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त किए जबकि विपक्षी उम्मीदवार डॉ. मोहम्मद मुइजु को 46 प्रतिशत वोट मिले थे। मालदीव के चुनाव आयोग ने बताया कि कुल 12 हजार तेरासी पर्यवेक्षक, निरीक्षक और प्रतिनिधि चुनाव के दूसरे दौर पर निगरानी रखेंगे। कल राजधानी माले में दोनों उम्मीदवारों ने रैलियां की। मौहम्मद सोलेह ने स्थिर सरकार के लिए मतदाताओं से उन्हे वोट देने का आग्रह दिया जबकि डॉ. मुइजु ने चुने जाने पर विश्वसनीय और उत्तरदायी शासन का भरोसा दिलाया। भारत की पड़ोसी पहले नीति तथा क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास की महत्वकांक्षी सागर पहल की दृष्टि से मालदीव महत्वपूर्ण है। भारत ने मालदीव को क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से संपर्क सुधार में भी सहयोग उपलब्ध कराया है। इसके अलावा भारत के सहयोग से मालदीव में 47 सामुदायिक विकास परियोजनाएं चल रही हैं।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...