मध्‍य प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों के उपचुनाव के लिए कुल 48 उम्‍मीदवार मैदान में, मतदान 30 अक्‍तूबर को

मध्‍य प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों के उपचुनाव के लिए कुल 48 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। विभिन्न दलों के नेता अपने उम्‍मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। मतदान 30 अक्‍तूबर को होगा और वोटों की गिनती दो नवम्‍बर को की जाएगी।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र और सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से अधिकतम 16-16 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीँ, अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा सीट से छह और निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रचार की कमान संभाल रहे हैं, जबकि वरिष्ठ नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अरुण यादव कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए जनसभाएं कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment