मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव ने अपने मंत्रिमण्‍डल के सदस्‍यों के लिए विभागों का आवंटन किया

मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव ने अपने मंत्रिमण्‍डल के सदस्‍यों के लिए विभागों का आवंटन किया

मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव ने अपने मंत्रिमण्‍डल के सदस्‍यों के लिए विभागों का आवंटन कर दिया है। उन्‍होंने प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति और निवेश संवर्धन, जन-सम्‍पर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज संसाधन, लोकसेवा प्रबंधन और प्रवासी भारतीय कार्य विभाग अपने पास रखे हैं। वे विभाग भी डाक्‍टर यादव के पास ही रहेंगे जिनका आवंटन किसी मंत्री को नही किया गया है। उप-मुख्‍यमंत्री जगदीश देवडा को वित्‍त, वाणिज्यिक कर, आयोजना, आर्थिकी और सांख्यिकी विभाग का उत्‍तरदायित्‍व सौंपा गया है। एक अन्‍य उप-मुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ला को लोक स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण तथा चिकित्‍सा शिक्षा विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है।

Related posts

Leave a Comment