मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के दस अस्पतालों में स्थापित नए ऑक्सीजन संयंत्रों को वर्चुअल माध्यम से समर्पित किया। लगभग छह करोड़ पचास लाख रुपए की लागत से स्थापित इन ऑक्सीजन संयंत्रों की उत्पादन क्षमता साढ़े पांच हजार लीटर प्रति मिनट है।
ऑक्सीजन प्लांट सीहोर जिले में आष्टा और रेहटी, विदिशा जिले में विदिशा और सिरोंज, खरगोन जिले में खरगोन और बड़वाह, सागर जिले में खुरई के अलावा कटनी, टीकमगढ़ और नरसिंहपुर ज़िलों में स्थापित किये गये हैं। प्रदेश में एक सौ 90 ऑक्सीजन संयंत्र लगाए जा रहे हैं। इनमें से अभी तक 68 प्लांट्स स्थापित किये जा चुके हैं वहीँ 65 प्लांट्स अब तक क्रियाशील किये गए हैं। सितम्बर माह तक शेष सभी संयंत्र क्रियाशील हो जायेंगे। इन सभी संयंत्रों से कुल 221 मिट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा।