मणिपुर CM बीरेन सिंह ने इम्फाल के एक अस्पताल में नोनी में एक स्कूल बस दुर्घटना में घायल हुए छात्रों से मुलाकात की

मणिपुर CM बीरेन सिंह ने इम्फाल के एक अस्पताल में नोनी में एक स्कूल बस दुर्घटना में घायल हुए छात्रों से मुलाकात की

मणिपुर CM एन. बीरेन सिंह ने इम्फाल के एक अस्पताल में नोनी में एक स्कूल बस दुर्घटना में घायल हुए छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि लोग सुबह जल्दी और शाम को देर से कहीं ना जाएं क्योंकि धुंध की वजह से किसी भी प्रकार का हादसा हो सकता है।” सरकार इससे जुड़े निर्देष जारी करेगी। हादसे में अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं, मृतकों की आत्मा को भगवान शांति दे।

मणिपुर स्कूल बस दुर्घटना में इंफाल पश्चिम पुलिस के प्रभारी अधिकारी, इंस्पेक्टर इंगोचा सिंह का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। CM एन. बीरेन सिंह ने कहा, हर संभव मदद और सहायता प्रदान की जाएगी। मृतक छात्रों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment