मणिपुर में के.सी.पी. कम्युनिस्ट पार्टी के 12 कार्यकर्ताओं और के.वाई.के.एल. के एक कार्यकर्ता ने इंफाल में मुख्यमंत्री बिरेन सिंह के सामने आज हथियारों समेत समर्पण कर दिया। समर्पित किये गए हथियारों में दो लाठौड़ बंदूकें, तीन पिस्तौलें, दो रेडियो सेट तथा अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल है। इस मौके पर बात करते हुए मुख्यमंत्री बिरेन ने बताया कि विभिन्न आतंकवादी संगठनों के कार्यकर्ता मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं। उन्होंने छिपे हुए सभी संगठनों को भी बातचीत के लिए आगे आने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री बिरेन ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सेना तथा अर्द्धसैनिक बल मणिपुर में कानून तथा व्यवस्था को पुन:स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Related posts
इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women (ENG-W...
भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले...
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...