भीषण चक्रवाती तूफान मोखा का असर आज से 16 मई तक त्रिपुरा में भी महसूस किया जाएगा। मौसम विभाग के अगरतला केन्द्र के निदेशक नहुश कुलकर्णी ने बताया कि मोखा तूफान के कल दोपहर बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और म्यामां में सितवे तट से टकराने के आशंका है। इसके प्रभाव से दक्षिण त्रिपुरा के गोमती और ढलाई जिलों में आज कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होगी।
कल उत्तर त्रिपुरा, उनाकोट, दक्षिण त्रिपुरा और ढलाई जिलों में तेज वर्षा की संभावना है। श्री कुलकर्णी ने चक्रवात संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए मेघदूत और सचेत मोबाइल ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है। मिजोरम और मणिपुर में भी मोचा के कारण वर्षा हो सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे पशुओं को चारागाह में खुला न छोड़ें क्योंकि बिजली गिरने की आशंका है।