आज का दिन इतिहास में दर्ज़ हो गया है। भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करने के लिए देश के पास अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का मज़बूत सुरक्षा कवच है। ये उपलब्धि भारत और भारत के प्रत्येक नागरिक की है।
देश में वैक्सीनेशन का आंकडा 100 करोड़ के पार पहुंचने के बाद कोविड-19 वॉर रूम पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मिठाई बांटी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत ने 100 करोड़ कोविड वैक्सीन लगाने की बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम दिन के तौर पर दर्ज़ होगा। हमने 100 करोड़ वैक्सीन सिर्फ 9 महीने में लगाई है।
ICMR के DG डॉ. बलराम भार्गव के कहा, वैक्सीनेशन का पहले से कई दशकों का अनुभव होने की वजह से भी हम यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। दूसरी जो वजह है वह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जो प्राथमिकता दी गई इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम को वह तारीफ योग्य है।