भारत ने संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी संगठनों और उन्हें धन देने वालों के खिलाफ कतई बर्दाश्त न करने की नीति बनाने का आग्रह किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी संगठनों और उन्हें धन देने वालों के खिलाफ कतई बर्दाश्त न करने की नीति बनाने का आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कल संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी संगठनों और उन्हें धन देने वालों के खिलाफ कतई बर्दाश्त न करने की नीति बनाने का आग्रह किया। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में छोटे हथियारों से संबंधित खुले संवाद में उन्होंने कहा कि छोटे और हल्के हथियारों तथा गोला-बारूद की अवैध तस्करी सशस्त्र और आतंकवादी समूहों द्वारा संघर्ष जारी रखने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। रुचिरा कंबोज ने कहा कि ऐसे आतंकवादी संगठनों से मिले हथियारों और उनकी गुणवत्ता इस बात की याद दिलाती है कि उन्हें सरकारों का पूरा समर्थन मिल रहा है।

रुचिरा कंबोज ने सभी प्रकार की युद्ध सामग्री और संबंधित वस्तुओं के निर्यात को नियंत्रित करने के भारत के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी और वासेनार व्यवस्था में भारत की भागीदारी को साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम लागू करने के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रयास दोगुना करने का समर्थन करता है।

Related posts

Leave a Comment