गृह मंत्रालय ने 156 देशों के नागरिकों को पांच वर्ष के लिए वैध सभी ई-पर्यटन वीजा तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। कोविड महामारी के कारण इनके वीजा मार्च 2020 से निलंबित कर दिए गए थे। इन देशों के नागरिक नए ई-पर्यटन वीजा के लिए भी पात्र होंगे। सरकार ने देश में कोविड की स्थिति में सुधार को देखते हुए और वीजा तथा यात्रा प्रतिबंधों में ढील पर विचार करने के बाद यह कदम उठाया है। मंत्रालय ने अमरीका और जापान के नागरिकों के लिए लंबी अवधि वाले दस वर्ष के वैध नियमित पर्यटन वीजा को भी बहाल कर दिया है, साथ ही दोनों देशों के नागरिकों को नए वीजा जारी करने की अनुमति दे दी है। मंत्रालय ने कहा है कि ई-पर्यटन वीजा धारक विदेशी नागरिकों को किसी भी स्थिति में जमीन अथवा तटीय सीमाओं से प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी, हालांकि ये प्रतिबंध आफगानिस्तान के नागरिकों पर लागू नहीं होंगे।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...