विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने खाड़ी सहयोग परिषद के महासचिव नाएफ फलह मुबारक अल-हजरफ के साथ भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच परामर्श तंत्र विकसित करने के सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। डॉक्टर जयशंकर ने द्विपक्षीय बैठक में वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति के संदर्भ में भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच सहयोग की प्रासंगिकता पर चर्चा की। विदेश मंत्री दस से बारह सितम्बर तक तीन दिन की सऊदी अरब यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली सऊदी यात्रा है। सऊदी अरब पहुंचने पर डॉक्टर जयशंकर ने रियाद में भारतीय प्रवासियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत करने और उच्च आय वाला देश बनने के लिए कई साहसिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत इस वर्ष सात प्रतिशत की वृद्धि दर से विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनेगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...