भारत ने कहा है कि वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार आवश्यक हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कांबोज ने सुरक्षा परिषद में समान प्रतिनिधित्व को लेकर जी4 वक्तव्य के दौरान यह बात कही। संयुक्त राष्ट्र महासभा में रुचिरा काम्बोज ने कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार इसकी वैधता और प्रभावशीलता के लिए एक ऐसी पूर्व शर्त है जो अपरिहार्य है।
जी4 देशों – ब्राजील, जर्मनी, जापान और भारत का पक्ष रखते हुए, रुचिरा कंबोज ने कहा कि ये चारों राष्ट्र सदस्यता की दोनों श्रेणियों में सीटों की वृद्धि और समान क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के साथ-साथ सुरक्षा परिषद के व्यापक सुधार में विश्वास रखते हैं।