भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि में जून में 11 वर्ष की सर्वोच्‍च वृद्धि

जून महीने में देश के सेवा क्षेत्र में बीते 11 वर्षों की सबसे तेज वृद्धि दर्ज हुई। अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी स्‍टैंडर्ड एण्‍ड पुअर्स ग्लोबल के खरीद प्रबंध सूचकांक – पीएमआई सर्वे के अनुसार जून महीने में भारत की सर्विस सेक्‍टर गतिविधियां में सुधार हुआ। पीएमआई सूचकांक मई महीने के 58 दशमलव नौ से बढकर जून में 59 दशमलव दो पर आ गया, जो अप्रैल 2011 के बाद का सर्वोच्च स्‍तर है। पीएमआई में 50 से ऊपर का आंकडा विस्‍तार, जबकि इससे नीचे का, संकुचन दर्शाता है।

महामारी के बाद मांग में सुधार, क्षमता विस्तार और अनुकूल आर्थिक स्थितियों के कारण वृद्धि दर्ज हुई। इस दौरान कंपनियों को, अपनी सेवाओं के लिए अधिक शुल्‍क लेने के बावजूद, नए ऑर्डर मिले।

जून के आंकड़े जुलाई 2017 के बाद से विक्रय मूल्‍यों में भी तेज वृद्धि दर्शाते हैं। इस दौरान कं‍पनियों ने अपने अतिरिक्‍त लागत का भार ग्राहकों पर स्‍थानांतरित किया।

मुख्य समाचार :-

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम असम के अग्रदूत समाचार पत्र समूह के स्‍वर्ण जयंती समारोह का शुभारम्‍भ करेंगे।
देश में, सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में जून में बीते 11 वर्ष की सर्वोच्‍च वृद्धि।
देश से खिलौनो का निर्यात पिछले तीन वर्ष में 61 प्रतिशत बढा। आयात 70 प्रतिशत घटा।
ओडिसा, उत्‍तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए प्रथम राज्‍य रैंकिंग सूचकांक में शीर्ष तीन राज्‍य।
प्रवर्तन निदेशालय ने धन-शोधन मामले में झारखण्‍ड काडर की आई.ए.एस. अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ पांच हजार पृष्‍ठ का आरोप पत्र दाखिल किया।
उदयपुर हत्‍या मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, 12 जुलाई तक एन.आई.ए. की हिरासत में भेजा गया।
ब्रिटेन में, दो शीर्ष मंत्रियों- ऋषि सुनक और साजिद जाविद के त्‍यागपत्र से बोरिस जॉनसन सरकार को बडा झटका।
स्‍वीडन और फिनलैंड ने नैटो में शामिल होने के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
एफ.आई.एच. महिला हॉकी विश्‍व कप में भारत और चीन का मैच एक-एक से बराबरी पर।
नोवाक जोकोविच विम्‍बलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में।

Related posts

Leave a Comment