भारत और रूस के बीच चल रहे उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस की पांच दिवसीय यात्रा पर जायेंगे। इस पांच दिवसीय यात्रा के दौरान, वे रूस के उप-प्रधानमंत्री और उद्योग तथा व्यापार मंत्री डेनिस मंटुरोव से आर्थिक अनुबंधों से संबंधित मामलों पर चर्चा करेंगे। डॉ. जयशंकर द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने समकक्ष सर्गेई लावरोव से भी मिलेंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों और सांस्कृतिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि भारत-रूस साझेदारी स्थिर और मजबूत बनी हुई है।
