भारत तथा यूरोपीय संघ सितंबर 2023 तक एक समझौता ज्ञापन संपन्न करने के उद्देश्य के साथ रणनीतिक सेमीकंडक्टर के लिए अपनी नीतियों का समायोजन करेंगे। ब्रसेल्स में आयोजित भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की पहली बैठक के बाद जारी एक साझे वक्तव्य के अनुसार दोनों पक्ष डिजिटल कौशल अंतराल को पाटने की दिशा में काम करेंगे। दोनों पक्ष प्रमाण पत्रों की पारस्परिक मान्यता को तलाशने और कुशल पेशेवरों के प्रोत्साहन पर हुई प्रगति तथा प्रतिभा की अदला-बदली पर भी कार्य करेंगे।
भारत और यूरोपीय संघ रणनीतिक सेमी कंडक्टर में अपनी नीतियों के समन्वय के लिए सहमत