भारत और पाकिस्तान की सेना ने आज ईद के अवसर पर नियंत्रण रेखा के पुंछ-रावलाकोट क्रॉसिंग प्वाइंट और मेंढर-हॉटस्प्रिंग क्रॉसिंग प्वांइट पर मिठाई का आदान-प्रदान किया। इसे दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष विराम के मद्देनजर विश्वास बहाली उपायों की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को बधाई दी और शांति तथा समरसता के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों सेनाओं ने परस्पर सदभाव की इस भावना की प्रशंसा की। इससे दोनों देशों के बीच सदभावना और विश्वास बढने की आशा है।
Related posts
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी किए...
अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता का...
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट...