भारत-ऑस्ट्रेलिया के मंत्रियों की दूसरी टू प्लस टू वार्ता आज शाम नई दिल्ली में शुरू हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस और विदेश मंत्री पेनी वॉग के साथ टू प्लस टू वार्ता की सह-अध्यक्षता कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वार्ता में विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। ये क्षेत्र हैं – रक्षा तथा सुरक्षा, व्यापार तथा निवेश, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, शिक्षा और लोगों के बीच सम्पर्क।
क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। दोनों पक्ष गौण और बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए एकसमान प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।हमारे संवाददाता ने बताया है कि प्रारंभिक भारत-ऑस्ट्रेलिया टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता 11 सितम्बर, 2021 को हुई थी।
