भारतीय शतरंज खिलाड़ी डोम्मराजू गुकेश ने जीता चेन्नई ग्रैंड मास्‍टर्स-2023 का ख़िताब

भारतीय शतरंज खिलाड़ी डोम्मराजू गुकेश ने चेन्‍नई ग्रैंड मास्‍टर्स-2023 का खिताब जीत लिया है। गुकेश ने कल भारत के ही पेंटाला हरिकृष्णा के साथ ड्रॉ मुकाबला खेला। इसके साथ ही भारत के खिलाड़ी शीर्ष तीन स्‍थानों पर रहे। अर्जुन एरिगैसी ने दूसरा और पेंटाला हरिकृष्णा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ डोम्मराजू गुकेश फीडे सर्किट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। गुकेश यदि पहली जनवरी 2024 तक अपनी बढ़त बरकरार रखते हैं, तो वे प्रतिष्ठित कैंडिडेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लेंगे।

Related posts

Leave a Comment