भारत ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 78 रनों से हराकर श्रृंखला जीती

भारत ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 78 रनों से हराकर श्रृंखला जीती

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के शहर पार्ल में तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 78 रनों से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली है। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में संजू सैमसन के 108 और तिलक वर्मा के 52 रनों की बदौलत 296 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की टीम 45 ओवर 5 गेंदों में 216 रन ही बना सकी। टोनी डी0 जोरजी ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 4, आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। श्रृंखला में भारत ने पहला मैच 8 विकेट से जीता, तो वहीं दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 8 विकेटों से हराया था।

Related posts

Leave a Comment