भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफ.आई.एच. नेशंस कप प्रतियोगिता में जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

भारत एफ.आई.एच. नेशंस कप महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। स्‍पेन में कल भारतीय टीम ने पूल-बी के अपने दूसरे मैच में एशियाई चैम्पियन जापान को दो-एक से हराया। सलीमा टेटे और ब्‍यूटी डुंगडुंग ने गोल किए। भारत ने पहले मैच में चिली को तीन-एक से हराया था। अंतिम लीग मुकाबले में कल भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Related posts

Leave a Comment