भारतीय निशानेबाज रिदम सांगवान ने ISSF विश्‍वकप के क्‍वालीफाईंग दौर में महिलाओं की 25 मीटर पिस्‍टल स्‍पर्धा में 595 अंक लेकर अब तक का सर्वाधिक स्‍कोर दर्ज किया

भारतीय निशानेबाज रिदम सांगवान ने आज बाकू में ISSF विश्‍वकप के क्‍वालीफाईंग दौर में महिलाओं की 25 मीटर पिस्‍टल स्‍पर्धा में 595 अंक लेकर अब तक का सर्वाधिक स्‍कोर दर्ज किया है। इस तरह रिदम सांगवान ने बुल्‍गारिया की डायना ओरगोवा के 1994 के 594 अंकों के प्रदर्शन को पीछे छोड दिया। चीन की लूना ताओ और जर्मनी की डोरीन वेनेकैंप ने भी क्रमश: 2002 और 2023 में इतने ही अंक अर्जित किए थे। हालांकि उन्‍नीस वर्षीया निशानेबाज फाइनल में दस अंकों के साथ आठवें स्‍थान पर रही। रिदम सांगवान के पहली सीरीज में सभी पांचों निशाने चूक गए। इससे पहले सांगवान ने प्रतियोगिता में दस मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा का कांस्‍य पदक जीता था।

Related posts

Leave a Comment