भारत की मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामत की जोड़ी ने स्लोवेनिया में डब्ल्यूटीटी कन्टेन्डर टूर्नामेंट का महिला डबल्स खिताब जीत लिया है। कल फाइनल में भारतीय जोड़ी ने प्यूर्तोरिको की मैलेनी डियाज़ और एड्रियाना डियाज को लगातार सेट में 11-3, 11-8, 12-10 से हराया।
इससे पहले शनिवार को मनिका बत्रा ने महिला सिंग्लस में कांस्य पदक जीता था।