भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल के संदेशखालि की घटना को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की फिर आलोचना की है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस घटना का मूक दर्शक बताया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के एक नेता का इस अपराध का दोषी होना चिंता की बात है। गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राज्य में महिलाओं की मर्यादा बनाए रखने में विफल रही हैं।
24 परगना जिले के संदेशखाली गांव की महिलाओं के एक समूह ने स्थानीय टीएमसी नेता और उसके सहयोगियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसे लेकर इस क्षेत्र में और पश्चिम बंगाल के अन्य भागों में हिंसक घटनाएं हुई हैं।
