भाजपा ने आगामी उत्‍तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए केन्‍द्रीय मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान को पार्टी प्रभारी बनाया

भाजपा ने आगामी उत्‍तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए केन्‍द्रीय मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान को पार्टी प्रभारी बनाया

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी उत्‍तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए केन्‍द्रीय मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान को पार्टी प्रभारी बनाया है। पार्टी के तीन अन्‍य नेताओं सहित केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे और अन्‍नपूर्णा देवी सह प्रभारी होंगे। पार्टी ने राज्‍यों को छह क्षेत्रों में बांटा है और संगठात्‍मक कार्यों के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए हैं। केन्‍द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी उत्‍तराखंड में चुनाव प्रभारी होंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए केन्‍द्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत प्रभारी और केन्‍द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मीनाक्षी लेखी सहप्रभारी होंगे। पार्टी ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए केन्‍द्रीय मंत्री भूपेन्‍द्र यादव को प्रभारी बनाया है। केन्‍द्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम के मंत्री अशोक सिंघल उनको सहयाग करेंगे। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडनवीस को प्रभारी बनाया गया है। केन्‍द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और दर्शना जरदोष सहप्रभारी होंगे।

Related posts

Leave a Comment