ब्रिटेन सरकार ने कट्टरपंथी विचार धारा का मुकाबला करने के लिए उग्रवाद की नई परिभाषा जारी की

ब्रिटेन सरकार ने कट्टरपंथी विचार धारा का मुकाबला करने के लिए उग्रवाद की नई परिभाषा जारी की

ब्रिटेन सरकार ने उग्रवाद की नई परिभाषा जारी की है। इसके तहत कुछ समूहों का सरकारी वित्तपोषण और सरकारी अधिकारियों से संपर्क रोक दिया जाएगा। उग्रवाद की नई परिभाषा का उद्देश्‍य कट्टरपंथी विचार धारा से निपटना है। ब्रिटेन में इस समय हिंसा, घृणा और असहिष्‍णुता पर आधारित उग्रवाद सामने आ रहे हैं जिससे अन्‍य नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है और संसदीय लोकतात्रिक प्रणाली के समक्ष संकट उत्‍पन्‍न हो रहा है।

वर्ष 2011 में निर्धारित पूर्व परिभाषा में मौलिक ब्रिटिश मूल्‍यों का मौखिक या सक्रिय विरोध को उग्रवाद माना गया था। इस महीने की शुरूआत में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा था कि इस्‍लामिक और धुर दक्षिण पंथी उग्रवादी ब्रिटेन के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं।

अभी ब्रिटेन में किसी भी समूह को उग्रवादी घोषित नहीं किया गया है।

Related posts

Leave a Comment