भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण किया। दुनिया की सबसे तेज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का पहला परीक्षण भारतीय सेना ने दो वर्ष पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से ही किया था। इस मिसाइल की गति आवाज की रफ्तार से लगभग तीन गुना अधिक है। ब्रह्मोस को लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में तैनात किया गया है। ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस कुछ लड़ाकू विमान भी वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब तैनात हैं। थलसेना और नौसेना के लिये ब्रह्मोस का पहले ही सफलतापूर्वक परीक्षण और तैनाती हो चुकी है। भारत और रूस द्वारा विकसित ब्रह्मोस अब तक की सबसे आधुनिक प्रक्षेपास्त्र प्रणाली है और इसने भारत को मिसाइल तकनीक में अग्रणी बना दिया है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...