बिहार में बिजली गिरने और वर्षा संबंधी घटनाओं में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 लोगों की मौत हुई

बिहार में बिजली गिरने और वर्षा संबंधी घटनाओं में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 लोगों की मौत हुई

बिहार में बिजली गिरने और वर्षा संबंधी घटनाओं में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 लोगों की मौत हुई है। राज्‍य के अधिकारियों ने बताया है कि बक्‍सर और बांका जिलों में बिजली गिरने से चार लोगों की जान गई कटिहार, कैमूर, भागलपुर, रोहतास, जहानाबाद जमुई और औरंगाबाद जिलों में एक-एक व्‍यक्ति के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि ज्‍यादातर दुर्घटनाएं वर्षा के दौरान लोग खेतों में काम कर रहे थे। मुंगेर में तेज बारिश से दीवार ढहने के कारण एक व्‍यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्‍येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Related posts

Leave a Comment