मौसम विभाग ने बताया है कि देश में पिछले महीने, 1971 से 2020 की दीर्घावधि औसत से, दस प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई। जून माह में 148 दशमलव छह मिलीमीटर हुई जबकि दीर्घावधि औसत 165 दशमलव तीन मिलीमीटर वर्षा की थी। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में जून का महीना 1901 के बाद से सबसे गर्म रहा। इस दौरान अधिकतम औसत तापमान 34 दशमलव शून्य पांच डिग्री सेल्सियस रहा। इस क्षेत्र में बारिश भी 1901 के बाद से सबसे कम हुई है। मौसम विभाग ने अपनी मासिक जलवायु समीक्षा में कहा है कि अधिकतम तापमान कई क्षेत्रों में सामान्य से चार दशमलव चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। इनमें पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के हिस्से शामिल हैं। देश के पूर्वी हिस्सों में स्थिति सबसे खराब रही जहां जून का तापमान सामान्य से बहुत अधिक दर्ज हुआ।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...