बिहार में जदयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

बिहार में जदयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने एक नई राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल की घोषणा की। उपेंद्र कुशवाहा ने विधान परिषद सदस्‍य के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने बताया क‍ि पटना में कार्यकर्ताओं के साथ दो दिन की बैठक के बाद यह फैसला लिया है। इस्तीफे के बाद पत्रकारों से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुछेक कार्यकर्ताओं को छोड़कर जनता दल युनाईटेड में हर कोई चिंता व्यक्त कर रहा है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने अच्‍छी शुरुआत की थी लेकिन अब वे जिस राह पर चल रहे हैं यह उनके और बिहार के लिए अच्‍छा नहीं है।

Related posts

Leave a Comment