बांग्लादेश: राजधानी ढाका में 58 साल में शनिवार का दिन सबसे गर्म रहा

बांग्लादेश: राजधानी ढाका में 58 साल में शनिवार का दिन सबसे गर्म रहा

बांग्लादेश के अधिकतर हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश में गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। राजधानी ढाका में 58 वर्षों में शनिवार का दिन सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां कल का तापमान बढ़कर 40 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 1965 में यहां का उच्चतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को चुआडांगा के मध्य पश्चिमी शहर में अधिकतम तापमान 42 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1964 में बांग्लादेश के जशोर में अधिकतम तापमान 44 दशमलव पांच डिग्री दर्ज किया गया था।

Related posts

Leave a Comment