केंद्र सरकार किसानों की प्रतिव्‍यक्ति आय बढाने के लिए शीघ्र ही एक नई सहकारिता नीति लाएगी

केंद्र सरकार किसानों की प्रतिव्‍यक्ति आय बढाने के लिए शीघ्र ही एक नई सहकारिता नीति लाएगी

केंद्रीय सहकारिता राज्‍यमंत्री बनवारी लाल वर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों की प्रतिव्‍यक्ति आय बढाने के लिए शीघ्र ही एक नई सहकारिता नीति लाएगी। आज पुणे में बैकुंठ मेहता सहकारिता अनुसंधान संस्‍थान के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बनवारी लाल वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार विश्‍व की सबसे बडी खाद्य भंडारण योजना तैयार कर रही है। इस योजना पर जल्‍द अमल किया जाएगा, ताकि किसानों की उपज बर्बाद होने से रोकी जा सके। हालांकि उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में देश की खाद्यान्‍न भंडारण क्षमता आवश्यकता का मात्र 47 प्रतिशत है।

बनवारी लाल वर्मा ने बताया कि भविष्‍य में देश में पेट्रोल पंपों और रसोई गैस एजेंसियों का आवंटन प्राथमिक कृषि ऋण समितियों जैसी विकास समितियों के माध्‍यम से किया जाएगा जिसके लिए केंद्र सरकार ने दो लाख नई विकास समितियां बनाने का लक्ष्‍य रखा है।

Related posts

Leave a Comment