बांग्लादेश मौसम विभाग ने 7 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका की चेतावनी जारी की

बांग्लादेश मौसम विभाग ने 7 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका की चेतावनी जारी की

बांग्लादेश मौसम विभाग ने सात मई के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के अनुसार स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कल अनुमान व्‍यक्‍त किया था कि 6 मई के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की आशंका है। इसके प्रभाव से 7 मई के आसपास इसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इसके 8 मई को इसके और तीव्र होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है। कम दबाव के क्षेत्र के बारे में और अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।

Related posts

Leave a Comment