बांग्लादेश में कोविड संक्रमण की स्थिति गंभीर बनी हुई

बांग्लादेश में कोविड संक्रमण की स्थिति गंभीर बनी हुई

बांग्लादेश में कोविड संक्रमण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस महामारी से कल एक दिन में 226 रोगियों की मौत  हुई। रविवार को 230 रोगियों की मौत हुई थी। बांग्लादेश में इस महामारी से मरने वाले की संख्‍या बढकर 17 हजार 278 हो गई है।

बांग्लादेश में कल 12 हजार 236 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। इस महामारी से संक्रमित कुल लोगों की संख्‍या 10 लाख 19 हजार से अधिक हो गई है। फिलहाल एक लाख 48 हजार छह सौ नवासी रोगियों का उपचार चल रहा है। यह कुल संक्रमित रोगियों का 13 दशमलव नौ प्रतिशत है।

इस बीच, बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री ज़ाहिद मलिक ने कहा है कि देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड टीकाकरण अभियान के दायरे में लाया जायेगा।
     

Related posts

Leave a Comment